पटाखा फोड़ने के विवाद में मां बेटी को पीटा, केस दर्ज
अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- जलालपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर कपिलेश्वर दौलतपुर में पटाखा फोड़ने पर विवाद हो गया। पीड़िता सुनीता देवी पत्नी बंशीलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले रिंकू, अर्चना और उसकी मां ने पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद कर लिया। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और घर में अकेली मौजूद सुनीता देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे उनके कमर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी नेहा को भी पीटा गया। जिसमें उसका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की गई तो जान से मार दिया जाएगा। घायल मां-बेटी का मेडिकल परीक्षण कराए जाने की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि प्रकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.