गिरडीह, अप्रैल 28 -- गावां,प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के डाबर में पटाखा फोड़ने के दौरान एक 6 वर्षीय बच्चा झुलस गया। जिसे गावां अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल बच्चा धनवार के भलुटांड़ निवासी विकास राय के 6 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार था। बताया जा रहा है वह अपनी मां के साथ मामा घर डाबर आया था। सोमवार को शौच के लिए नदी तरफ गया था, जहां उसे एक पटाखा मिला, जिसे फोड़ने का प्रयास किया तो वह झुलस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...