अमरोहा, जनवरी 7 -- बछरायूं, संवाददाता। सर्फ-साबुन की आड़ में पटाखे बनाने वाले फैक्ट्री संचालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को फैक्ट्री परिसर में आग लगने के बाद हुए धमाकों के मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को क्षेत्र के गांव मलेशिया में वेव शुगर मिल के यार्ड के नजदीक एक सर्फ-साबुन की फैक्ट्री से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ देर बाद हल्के धमाकों की आवाज सुनाई देने लगीं। आसपास क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर वेव शुगर मिल के दमकल वाहन व बाद में गजरौला से पहुंची दमकल टीमों ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया। वहीं आग की सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम विभा श्रीवास्तव व सीओ अंजलि कटारिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रार...