चेन्नई, अप्रैल 19 -- तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, छह अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हादसा विरुधुनगर के करीब कट्टानरपट्टी में हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विस्फोट जिले के कट्टानरपाट्टी गांव के एक पटाखा निर्माण इकाई में हुआ। अब आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। छह घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।किस वजह से हुआ धमाका?बताया जा रहा है कि पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों को मिलाने के समय हुई गड़बड़ी के कारण यह धमाका हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि कारखाने के वे चार कमरे पूरी तरह जमींदोज हो गए। घटना के समय वहां करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। अधिकांश शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गय...