हरिद्वार, मई 16 -- बहादराबाद क्षेत्र के माजरा शांतरशाह में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि फैक्ट्री बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के संचालित की जा रही थी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। शुक्रवार दोपहर मूलदासपुर उर्फ माजरा शांतरशाह स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड कर्मी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर मौजूद फैक्ट्री संचालक संजय सैनी निवासी मूलदासपुर उर्फ माजरा शांतरशाह से पटाखा फैक्ट्री संचालन से संबंधित लाइसेंस और एनओसी मांगी गई, लेक...