शामली, अप्रैल 1 -- झिंझाना। कस्बे के कांशीराम कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवक की पंजाब के लुधियाना स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ऊन रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जमील अपने परिवार के साथ पांच दिन पूर्व मजदूरी के लिए पंजाब के लुधियाना जोधा क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गया था। बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें जमील का पुत्र कैफ और साथ में काम कर रही युवती अलीशा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कैफ ने दम तोड़ दिया, जबकि अलीशा का इलाज जारी है। घटना की खबर जैसे ही कस्बे में पहुंची, मृतक के घर शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक ...