सहारनपुर, जुलाई 27 -- सहारनपुर, संवाददाता। कुंडाबसी स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है। जांच में फैक्ट्री संचालन में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं सामने आई हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि छह लोगों के काम करने की क्षमता वाली फैक्ट्री में हादसे के समय करीब चार गुना यानी 23 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें दो की मौत हो चुकी है, जबकि दो मजदूर अब भी लापता हैं। गंगोह-बिड़ौली मार्ग पर कुंडाबसी के निकट स्थित फैक्ट्री में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे जोरदार विस्फोट हुआ था। हादसे के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री संचालन से जुड़े मानकों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच शुरू की। जांच के दौरान क्षमता के मुकाबले बड़ी संख्या में मजदूरों के काम करने समेत कई अनियमितताएं सामने आईं। विस्फोट में दीपराज...