कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- कौशाम्बी के चिल्ला शहबाजी गांव स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में वांछित आरोपी आदिल को गुरुवार की भोर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान उसको पैर में गोली लगी है। वह फैक्टरी मालिक नौशाद का बेटा है। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस फैक्टरी मालिक की पत्नी कहकशा बानो के भी करीब पहुंच चुकी है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही उसको भी पकड़ लिया जाएगा। डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि कमालपुर बरेठी नहर पुलिया के पास पिपरी थाना पुलिस और एसओजी ने घेराबंदी की। यह भी पढ़ें- अवैध पटाखा फैक्टरी कांड : बचे पटाखों और अवशेषों से खुलेगा विस्फोट का राज खुद को घिरता देख आरोपी आदिल पुत्र नौशाद निवासी महमूदपुर मनौरी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। ज...