अमरोहा, फरवरी 6 -- गजरौला। यातायात व थाना पुलिस ने शहर में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर चेकिंग अभियान के दौरान दो मोडिफाइड पटाखा बुलेट बाइकों को सीज किया। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले करीब 240 वाहनों के चालान किए। गौरतलब है कि शहर व नेशनल हाईवे पर बाइक से स्टंटबाजी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शाम होते ही बाइक सवार युवक सड़कों पर स्टंटबाजी करने उतर जाते हैं। आपस में रेस लगाने के साथ ही बुलेट से पटाखे जैसी आवाज भी छोड़ते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को शहर में नेशनल हाईवे दो बाइक सवार युवक मोडिफाइड बुलेट को लेकर जा रहे थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी बुलेट से पटाखे जैसी आवाज भी छोड़ी। अभियान के दौरान यातायात व थाना पुलिस ने दोनों बुलेट को रोक कर सीज कर दिया। टीएसआई अनुज मलिक ने कार्रवाई की पुष्टि कर बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.