गोपालगंज, जून 25 -- थावे।थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव में मंगलवार की शाम पटाखा छोड़ने के विवाद में हुई मारपीट में कुल 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज करायी गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पहले पक्ष के सज्जाद अली ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम नमाज पढ़कर घर लौटने के दौरान बच्चों के बीच पटाखा छोड़ने को लेकर हो रही कहासुनी के बीच प्रिंस कुमार समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। इस मामले में पांच लोगों को आरोपित बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के रामाशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि मंगलवार रात शहजाद मियां समेत अन्य लोग पुराने भूमि विवाद को लेकर उनके घर पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव ...