पटहेरवा थाना क्षेत्र में भैंस को लेकर विवाद पुलिस तक पहुंचा
कुशीनगर, मई 24 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में भैंस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि भैंस चोरी कर लाई गई है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव में एक व्यक्ति बिहार बॉर्डर से सटे गांव से भैंस लाकर बांध दिया था। इसी बीच भैंस का असली मालिक उसे खोजते हुए वहां पहुंच गया। भैंस को देखते ही उसने अपना दावा जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, भैंस को लेकर कुछ अन्य लोग भी लालचवश सक्रिय नजर आए। विवाद बढ़ने पर किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। पटहेरवा एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.