फरीदाबाद, मार्च 28 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। गांव मंधावली में डिजिटल फसल सर्वे के दौरान एक ट्रेनी पटवारी के साथ ग्रामीण की कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि वह परिवार की बहन-बेटियों की फोटो खींच रहा है। सूचना मिलने पर थाना तिगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इलाके में डिजिटल फसल सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे के तहत खेतों में बने निर्माणों की फोटो लेकर उन्हें ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। ट्रेनी पटवारी ने भी खेत में बने मकान की फोटो ली थी, जिसे लेकर ग्रामीण ने आपत्ति जताई और उसे रोक लिया। पुलिस ने ग्रामीण को सरकारी काम में बाधा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद वह मौके से चला गया। ट्रेनी पटवारी ने घटना की जानकारी अपने विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन अधिकारियों ने उसे काम जारी रखने की सलाह देते हुए ...