फरीदाबाद, मार्च 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहरी स्थानीय निकाय विभाग एवं राजस्व विपुल गोयल ने कहा कि पटवारी और कानूनगो अब टैबलेट पर काम करेंगे। इससे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। इसके लिए विभाग के राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को 4,156 आधुनिक टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इन आधुनिक टैबलेटों में उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषताएं उपलब्ध होंगी, जिससे राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में कार्य करने में काफी सुविधा मिलेगी। इन उपकरणों में बड़ा डिस्प्ले, उन्नत प्रोसेसिंग क्षमता, पर्याप्त स्टोरेज तथा लंबी बैटरी लाइफ जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे अधिकारी पूरे दिन के फील्ड वर्क को बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से पूरा कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि इन टैबलेटों में फाइवजी और एलईटी कनेक्टिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.