पटवारियों को राजस्व की नई प्रणाली का प्रशिक्षण दिया
गुड़गांव, जून 4 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने गुरुवार को फर्रुखनगर तहसील क्षेत्र के पटवारियों और गिरदावरों की बैठक ली। इसमें राजस्व संबंधी नई प्रणाली के तहत काम करने के तरीके पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। राजस्व अधिकारी ने बताया कि नई प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पटवारियों को तकनीकी और प्रक्रियागत जानकारी देना जरूरी है, ताकि लोगों के काम समय पर और पारदर्शी तरीके से हो सकें। उन्होंने गिरदावरी का कार्य समय पर निपटाने पर जोर दिया। फसल कटाई और अन्य राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े कामों में देरी न हो, इसके लिए सभी फील्ड स्टाफ को जिम्मेदारी से काम करना होगा। इस मौके पर फर्रुखनगर के पटवारी करमजीत को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया। करमजीत प्रशिक्षण लेकर जिले के अन्य पटवारियों को नई प्रणाली पर प्रशिक्षित करेंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.