नैनीताल, अगस्त 11 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर अपने तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने पटवाडांगर में नए परिसर का निर्माण और असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती को विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया।प्रो. रावत ने 100 करोड़ रुपये की ग्रांट, 12 अकादमिक ब्लॉक के विकास, सेमेस्टर सिस्टम को नियमित करने और विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन उपाधि की सुविधा को प्रमुख उपलब्धि बताया। शोध और अकादमिक क्षेत्र में 26 विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू और आईआईएससी बेंगलुरु के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। इसके अलावा, 38 शिक्षकों को सीएएस के तहत पदोन्नति और 7 एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई। ओपन टेंडर प्रक्रिया से 5 करोड़ रुपये की बचत की गई और डिग्री छपाई की लागत 89 से...