गया, जनवरी 22 -- गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया व जिला उद्योग के महाप्रबंधक गुरुवार को मानपुर पटवाटोली पहुंचे। यहां संयुक्त रूप से पावरलूम और हैंडलूम क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बुनकरों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होनें उद्योग को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। नगर आयुक्त ने कहा कि पटवा टोली भी गया जी की पहचान है और यहां की व्यवस्था को सुदृढ़ करना नगर निगम की प्राथमिकता है। साफ-सफाई व्यवस्था का भी लिया जायजा निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने पटवा टोली क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कई स्थानों पर नालों के ढक्कन टूटे मिले। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी टूटे ढक्कनों का शीघ्र निर्माण कर उन्हें दुरुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.