रामपुर, मई 3 -- पटवाई। थाना क्षेत्र की गांव निवासी युवती ने थाने में शिकायत पत्र देकर बताया कि 29 अप्रैल को दोपहर दो बजे खेत पर भूसा लेने जा रही थी। आरोप है तभी रास्ते में कुछ लोगों ने अकेला देखकर उसको जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और पड़ोस गांव के बाग में ले गए। जहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसको नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे बेहोश हो गई। परिजनों ने थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- पुलिस किशोरी को एक महीने बाद भी नहीं कर सकी बरामद यह भी पढ़ें- दबंगों ने युवती को अगवा करने का किया प्रयास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...