रामपुर, जून 28 -- थाना क्षेत्र मड़ैया जौलपुर निवासी 22 वर्षीय मुकेश कुमार रविवार सुबह ट्रैक्टर से खेत में कार्य करके पंपसेट लेकर घर आ रहा था वहीं अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया जिससे युवक नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया युवक के ऊपर चढ़ गया जिससे उसके गंभीर चोटे आई। वही ग्रामीणों की सूचना पर परिवार वालों को दी। घटना को जानकारी मिलते परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवार वालों ने युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पटवाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त हो गई है, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है。 यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौतछह माह की बच्ची के सिर से उठ...