रामपुर, जून 19 -- पटवाई। थाना क्षेत्र में एक टिन की छत गिरने से एक दंपति घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वे अपने घेर में जानवर बांध रहे थे और अचानक छत गिर गई। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। हालाकिं,उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना क्षेत्र चंदनपुर गांव निवासी रामाऔतार अपनी पत्नी संतोष के साथ घेर में जानवर बांध रहे थे। इस दौरान अचानक टिन की छत गिर गई। मलबे में दबने से दंपति घायल हो गए। छत गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। परिवार वालों ने एंबुलेंस द्वारा दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...