पटवाई-जौलपुर पुल निर्माण के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
रामपुर, जून 28 -- पटवाई-जौलपुर मार्ग पर सोहना गांव के निकट निर्माणाधीन पुल का कार्य लंबे समय से बंद होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की। रविवार की शाम राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव के नेतृत्व में युवाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन लिखा। सुनील ने बताया कि कुछ समय पूर्व उन्हें जानकारी हुई कि इस पुल का निर्माण कार्य फरवरी माह में शुरू हुआ था लेकिन, अभी तक पुल का बेसमेंट तक तैयार नहीं हो पाया है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीरों का आवागमन होता है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सैकड़ों युवाओं ने लोक निर्माण विभाग को चेताया कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तब अनिश्चितकालीन धरने की भी शुरुआत की जाएगी। सुनील ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिलें में प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.