रामपुर, फरवरी 7 -- थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पनवड़िया पुल के नीचे मिले वृद्ध के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान मुन्ने हुसैन पुत्र मुबारक हुसैन निवासी थाना पटवाई के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति के परिजन तलाश करते हुए थाने पहुंचे थे। उन्होंने ही शिनाख्त की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...