बुलंदशहर, फरवरी 9 -- जिलाधिकारी श्रुति ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी बुलंदशहर के कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यालय में संपादित किए जा रहे कार्यों एवं आने वाले लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यालय में स्थापना, लेखा, एनआरएलएम, कम्प्यूटर कक्ष, एडीओ कार्यालय आदि पटलों का निरीक्षण करते हुए पटलों पर होने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। डीएम ने निर्देशित किया कि पटल पर कोई भी कार्य लंबित नहीं हो। अभिलेख में सभी एंट्री अद्यतन रखें। कार्यालय में साफ सफाई व्यवस्था रखी जाए। कार्यालय में आने वाले लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की जाए। शासन की लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाया जाए। कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनकर नियमानुसार निस्तारण करें। निरीक्षण के समय कार्यालय में अपने कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.