गाजीपुर, मई 8 -- जमानियां। स्थानीय रेलवे स्टेशन बाजार गांधी चौक के आसपास के पटरी पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए समाजसेवी अविनाश जायसवाल ने उपजिलाधिकारी, पालिका अधिशासी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी को पत्रक सौंपा है। पत्रक के माध्यम से बताया कि सड़क के आगे पूरी पटरी पर दुकान लगाकर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसके चलते संकरे रास्ते से आवाजाही करना राहगीरों के सामने एक गंभीर समस्या पैदा हो गई है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि अतिक्रमण हटवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- धरहरा रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, दुकानदारों ने निजी जमीन बता किया विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...