वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। काशी को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को फेरी पटरी व्यवसायियों को प्रशिक्षित किया गया। साकेतनगर स्थित होटल में आयोजित कार्यशाला में फेरी पटरी व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा के मानकों की जानकारी दी गई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें किट दी गई। मुख्य अतिथि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के संयुक्त निदेशक अंकेश्वर मिश्रा रहे। इस दौरान सहायक आयुक्त कौशलेंद्र शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार, राजेश कुमार, पंकज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...