मिर्जापुर, मई 15 -- नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद । अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर -हाजीपट्टी मार्ग पर बने गड्ढे में फंसने से स्कूल वाहन पांच फीट गहरे नाले में पलट गई। हादसे में दो छात्र जख्मी हो गए। उन्हें नरायनपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य बच्चे बाल बाल बच गए। सभी को मामूली चोट आई है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हाल में कार, झोपड़ी और मकान में लगी आगग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप हैकि पीडब्ल्यूडी विभाग ने लापरवाहीपूर्वक पटरी विहीन आरसीसी मार्ग का निर्माण कराया है। लगभग तीन वर्ष पूर्व बने आरसीसी मार्ग के दोनों ओर किनारे पक्की नाली आज तक नहीं बनाई गई। जिससे आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। केवलपत्ती बैजनाथ इंटर कॉलेज कमालपुर की छोटी स्कूल वाहन बच्चों को लेकर गुरुवार की दोपहर घर पहुंचाने के लिए निकली थी। जैसे ही नरायन...