जौनपुर, मार्च 8 -- सिंगरामऊ। राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर स्थित हरिहरपुर रेलवे गेट संख्या 31 स्पेशल पर शनिवार को पटरी की मरम्मत का कार्य किया। इस वजह से सुबह दस बजे से शाम तक आवागमन प्रभावित रहा। क्रॉसिंग बंद होने से आने जाने वालों को तीन से चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। दो पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहनों को वहां से घूम कर दूसरे लिंक मार्गो के माध्यम से आवागमन करना पड़ा। हरपालगंज रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एसके सिंह, ने बताया की पटरी की मरम्मत का कार्य होने के कारण ब्लॉक लेकर उक्त कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत का कार्य होते ही आवागमन सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.