हापुड़, सितम्बर 1 -- पहाड़ो और मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद गंगा के जलस्तर ने विकराल रूप धारण कर लिया था। करीब सात दिन पहले गंगा का जलस्तर खादर क्षेत्र के गांवों में घरों की दहलीज तक पहुंच गया था। जिसके बाद यहां के लोगों को काफी परेशानी होने लगी थी। लेकिन अब तेजी से गंगा का जलस्तर कम होने से धीरे धीरे खादर के लोगों का जीवन पटरी पर लौटने लगा है। बता दें कि हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। इस बार भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा का जलस्तर घटा.. खतरा टला नहीं नगर के नक्का कुंआ रोड़ पर भारी जल भराव हो गया, जबकि चारे का संकट भी पैदा हो गया। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हुई। लेकिन पिछले चार दिन से गंगा का जलस्तर तेजी से नीचे आ गया है। ज...