पटरी पर पड़े मालगाड़ी के गेट से टकराई संघमित्रा एक्सप्रेस
गाजीपुर, जुलाई 4 -- दिलदारनगर।। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के जमानियां स्टेशन के पश्चिम की तरफ किलोमीटर संख्या 712 के पास स्टार्टर सिग्नल के निकट दो जुलाई की रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। अप लाइन की रेल पटरी पर पड़ा मालगाड़ी का लोहे का गेट दानापुर से बेंगलुरु जा रही अप 2296 संघमित्रा एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गया। लोको पायलट की सतर्कता से तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के कारण संभावित दुर्घटना टल गई। मामले में शनिवार को दानापुर मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार ने निरीक्षण किया। घटना के संबंध में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार दो जुलाई की रात को संघमित्रा एक्सप्रेस दानापुर से बेंगलुरु जा रही थी। जमानियां स्टेशन के पश्चिम की तरफ किलोमीटर संख्या 712 पर रेल पटरी पर मालगाड़ी के लोहे का गेट ट्रेन के इंजन से टकरा गया। लोको पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.