लखीमपुरखीरी, मई 29 -- सोमवार की रात आई आंधी से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। चार दिन के बाद भी बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीण इलाकों की बिजली समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। भीषण गर्मी से लोग बिलबिला रहे हैं, चारों तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है। पानी की एक-एक बूंद को जनता तरस रही है। आंधी का सबसे ज्यादा असर जेबीगंज, पसगवां, मैगलगंज और चपरतला क्षेत्र में दिखा था। जेबीगंज का हाल यह है कि चार दिन में 18 किलोमीटर की लाइन भी विभाग नहीं सही कर पाया है। अभी तो सिर्फ पावर हाउस की लाइन सही करने का काम किये जा रहे है। टाउन सहित पांचों फीडर पर काम चलेगा, इसका कुछ पता नहीं। सोनौआ, उचौलिय, बरखेड़ा व पसगवां फीडर पर लगभग एक सप्ताह लग जाएगा। जेबीगंज उपकेंद्र को मिलने वाली मेन लाइन के टूटे खंभे व जर्जर हुई बिजली के तार को ठीक करने मे...