बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती, हिटी। फोरलेन पर छावनी थानाक्षेत्र के दत्तनगर निवासी शिवकुमार का 14 वर्षीय पुत्र विशाल गौतम गन्ने की पेराई कर रस लेने के जमौलिया गांव आया था। बताया जा रहा है कि घर जाते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे क्रेशर से साइकिल लेकर हाइवे किनारे खड़े होकर दूसरे साथी का इंतजार कर रहा था। उसी समय अयोध्या से छावनी की तरफ जा रही एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने पटरी पर खड़े साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटनास्थल पर ही विशाल गौतम की मौत हो गई। छावनी के प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही वाहन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। विशाल गौतम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटनास्थल पर पहुंचे पिता शिवकुमार और मां उर्मिला ...