सीतापुर, मार्च 16 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर के आंख अस्पताल मार्ग पर सड़क किनारे वाहनों की समस्या बढ़ रही है। मुख्य मार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़े ये वाहन यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं। वहीं पैदल चलने वालों के लिए जगह ही नहीं बची है। मजबूरन उन्हें सड़क पर चलना पड़ रहा है। जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। शहर में पार्किंग की एकमात्र जगह लालबाग पार्क है। जहां पार्किंग की सुविधा है। वहीं दूसरी पार्किंग पर प्राइवेट बसों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में बाजार, तहसील या न्यायालय आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की समस्या सामने आ रही है। जिस वजह से वह अपने वाहन जहां-तहां पार्क कर रहे हैं। जो दूसरों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं। मार्ग संकरा हो जाने से अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। शहर के प्रमुख लालबाग चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर डीएम कार्या...