प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया एवं फुटपाथ व्यापारी एकता समिति प्रयागराज की ओर से 23 से 26 जून तक होटल पिंड बल्लूची, सिविल लाइंस में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।फुटपाथ व्यापारी एकता समिति मुख्य संरक्षक विजय गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल होने वाले पटरी दुकानदारों को एफएसएसएआई लाइसेंस 2026-27 और खाद्य सुरक्षा किट निःशुल्क दी जाएगी। 23 जून को विदुप अग्रहरि कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। 24 जून को महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, 25 जून को सांसद प्रवीण पटेल और 26 जून को खाद्य विभाग के अधिकारी पटरी दुकानदारों को महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...