हाथरस, जनवरी 7 -- सादाबाद। ग्राम पंचायत शेरपुर के गांव नगला जयलाल में राजस्व अभिलेखों मंे दर्ज रास्ते की पटरी को काटने व रास्ते को अवरूद्ध को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीण एकत्रित होकर मंगलवार को सादाबाद तहसील पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि एक दबंग व्यक्ति द्वारा नगला जयलाल में राजस्व अभिलेखों में दर्ज आम रास्ते को अवैध रूप से काटकर पक्का निर्माण कराकर अपनी जमीन में शामिल कर लिया गया है। इससे रास्ता अवरूद्ध हो गया है। पांच जनवरी को लेखपाल व कानूनगो द्वारा पैमाइश भी की गई है, मौके पर रास्ता सात मीटर मिला है, जबकि कागजों में आठ मीटर है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते के अवरूद्ध होने की वजह से गांव नगला जयलाल, नगला मानसहाय, समदपुर आदि ...