रामपुर, जनवरी 29 -- मिलक। पटवाई रेलवे फाटक के पास गुरुवार सुबह एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। रेलवे लाइन से लोहे की सरिया रगड़ने के कारण ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम अचानक 'लाल' हो गया। इससे बरेली की ओर से आ रही जनसाधारण एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। सुबह करीब सात बजे एक व्यक्ति लोहे की भारी सरिया लेकर पटरियों को पार कर रहा था। इस दौरान सरिया रेल लाइन से छू गई, जिससे ट्रैक सर्किट शॉर्ट हुआ और ऑटोमैटिक सिग्नल लाल हो गया। पीछे से आ रही जनसाधारण एक्सप्रेस के पायलट ने खतरे को भांपते हुए सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। तकनीकी खराबी और सिग्नल रेड होने के कारण एक्सप्रेस ट्रेन करीब 10 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही। मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.