हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 22 -- UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में खुद को 'माफिया' बताते हुए एक युवक ने पटरियों के बीच भोजपुरी गाने पर बाइक दौड़ा दी। युवक की ये रील देखकर अब आरपीएफ मामले की जांच और युवक की तलाश में जुट गई है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो देवरिया के नोनापार रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक रेलवे पटरी पर बाइक दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। युवक खुद को 'माफिया' बताते हुए यह रील सोशल मीडिया पर शेयर करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नोनापार रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां युवक ने रेलवे ट्रैक पर ही बाइक चलाकर वीडियो बनाया। '...यार हमार थाना पे पर्चा कट जाई', गाने के साथ जार...