अयोध्या, जून 5 -- मवई संवाददाता। जनपद के पटरंगा रेलवे स्टेशन पर रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग अब और तेज हो गई है। क्षेत्र के निवासी विपिन यादव, श्रेया पटेल, पप्पू वर्मा, आनंद रावत सहित अनेक लोगों द्वारा लंबे समय से स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों की इसी मांग को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने पत्र में कहा है कि पटरंगा रेलवे स्टेशन अयोध्या जनपद का एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री, व्यापारी, कर्मचारी और छात्र लखनऊ, फैजाबाद व अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठ...