जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- पटमदा: राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में सोमवार को उच्च माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जीवन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करने के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को हृदय पुनर्जीवन प्रक्रिया (सीपीआर), घुटन की स्थिति में राहत देने के उपाय तथा सड़क दुर्घटनाओं के समय प्राथमिक उपचार प्रदान करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रस्तुति के साथ-साथ प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप सीखने का अवसर मिला।इस अवसर पर टाटा मेन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रभाल कुमार घोष ने विद्यार्थियों को...