जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- पटमदा: मॉडल स्कूल पटमदा में शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर गुरुवार को दर्जनों अभिभावक जमशेदपुर स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचे और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने बताया कि गणित, अंग्रेजी, संस्कृत और हिंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है। गणित के प्रतिनियोजित शिक्षक परशुराम राय मार्च 2026 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि अंग्रेजी और संस्कृत विषय के लिए फिलहाल कोई शिक्षक उपलब्ध नहीं है। वहीं हिंदी शिक्षक रंजीत ओझा को भी सप्ताह में केवल चार दिनों के लिए प्रतिनियोजित किया गया है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने मांग की है कि सभी विषयों के लिए ...