पटमदा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन, नए समय की जारी हुई सूची
जमशेदपुर, अगस्त 14 -- 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटमदा प्रखंड प्रशासन ने कार्यक्रम के समय में आंशिक संशोधन किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटमदा द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार आयोजित किए जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पटमदा में सुबह 9:05 बजे, पटमदा लैम्पस में 9:20 बजे, पटमदा थाना में 9:40 बजे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, माचा में 10:05 बजे कार्यक्रम होगा। इसके बाद कमलपुर थाना में 10:25 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में 11:05 बजे, पटमदा इंटर कॉलेज में 11:20 बजे तथा पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला में 11:30 बजे कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Godda News: स्वतंत्रता दिवस पर बदला झंडार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.