जमशेदपुर, जून 1 -- शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बारिश के दौरान वज्रपात से पटमदा के बामनी गांव में एक किसान के तीन मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पोड़ोडीह टोला निवासी बलराम सिंह मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए थे। इस दौरान मौसम खराब हो गया। वे मवेशियों को लेकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर एक गाय, एक बछड़ा और एक बकरी की मौत हो गई। ग्रामीण विश्वजीत मिश्रा ने बताया कि बलराम सिंह गांव के अन्य लोगों के साथ जंगल थे। लौटने के दौरान वज्रपात में लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन तीन मवेशी चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर प्रखंड पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमन विश्वास पहुंचे और मवेशियों का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने प्रभावित पशुपालक को सोमवार को अंचल कार्यालय पटमदा में आवेदन जमा करने की सलाह दी। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग क...