जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- भाजपा जमशेदपुर महानगर के निर्देश पर गुरुवार को पटमदा प्रखंड मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा सेतु अभियान के तहत लाभार्थी शिविर का आयोजन किया गया। पटमदा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो शामिल हुए। शिविर में पटमदा प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष अपने क्षेत्र की सामूहिक समस्याओं के साथ व्यक्तिगत समस्याएं भी रखीं। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने तथा प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: शिविर में भाजपा ने ग्रामीणों की सुनीं जनसमस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा, इस अवसर पर सां...