पटमदा में नेम प्लेट के नाम पर 50 रुपये वसूली का विरोध
आदित्यपुर, जून 23 -- प्रखंड क्षेत्र में मकानों पर जन जागरूकता संदेशों से युक्त नेम प्लेट लगाने के अभियान को लेकर विवाद गहरा गया है। लावा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने नेम प्लेट लगाने पहुंचे एक युवक को घंटों रोककर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्रामसभा की सहमति के प्रत्येक परिवार से 50 रुपये की वसूली की जा रही है। जानकारी के अनुसार, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति सहित अन्य जन जागरूकता संदेशों वाली नेम प्लेट लगाने का काम शुरू किया गया है। इसके तहत प्रति परिवार 50 रुपये लेने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- निर्माण के चार माह बाद भी शुरू नहीं हुआ कचरा संग्रह केंद्र लावा गांव में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि हृदय कुंभकार उर्फ साधुचरण कुंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.