जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- पटमदा: पटमदा के लावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा संतोषी सिंह सुबह करीब सवा 7 बजे प्रार्थना सभा के दौरान बेहोश होकर गिर गई। उसे शिक्षकों द्वारा माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में करीब 3 घंटे बाद उसे होश आने एवं साढ़े 11 बजे तक स्थिति में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई। वह सिसदा गांव निवासी कुश सिंह की बेटी है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। बताते हैं कि बच्ची के माता - पिता दोनों ही दिहाड़ी मजदूर हैं और प्रतिदिन सुबह में घर से निकल जाते हैं और कुछ दिनों पहले से मॉर्निंग स्कूल होने की वजह से बिना कुछ खाए ही वह निकल जाती है। खाली पेट होने की वजह से वह स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान बेहोश होकर गिर गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...