पटमदा में अवैध शराब भट्ठियों पर छापा, 60 लीटर चुलाई शराब बरामद
जमशेदपुर, मई 25 -- पूर्वी सिंहभूम उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते हुए पटमदा थाना क्षेत्र के बटालुका और गोबरघूसी गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने करीब 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। साथ ही अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल हो रहे लगभग 1500 किलोग्राम जावा महुआ को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भट्ठी संचालक उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही फरार हो गए। टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- गोला में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.