जमशेदपुर, मार्च 8 -- पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत इको-सेंसिटिव जोन ठनठनी घाटी, गाड़ीग्राम एवं सिसदा आदि गांवों में शुक्रवार को धालभूम एसडीएम अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में अवैध पत्थर खदानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने खदानों में विस्फोट के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री, फावड़ा, गैंता, सब्बल, कढ़ाई और तार जब्त किए। जांच के दौरान सिसदा में दो जगहों पर ताजा खुदाई के निशान मिले। यहां शुक्रवार दोपहर तक भी अवैध खनन चल रहा था। टीम के पहुंचते ही मजदूर भाग निकले। दोनों खदानों से कुल 11 कढ़ाई, 2 सब्बल, 1 फावड़ा समेत कई अन्य सामग्रियां जब्त की गईं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अंचल अमीन द्वारा जमीन की मापी की गई। इससे पता चला कि पूर्व निरीक्षण के बाद अब तक कितने क्षेत्रों में अवैध खनन किया गया है। इनमें वन विभाग की जमीन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.