पटमदा-बोड़ाम समेत सिंचाई योजनाओं को केंद्र 3000 करोड़ दे : हफीजुल
रांची, सितम्बर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने पटमदा-बोड़ाम और नीमडीह-कुकड़ू मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं तथा पलामू के अमानत बराज के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए केंद्र से सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने जलाशयों की गाद निकासी, तालाबों और आहरों के जीर्णोद्धार, बाढ़ एवं सूखा प्रबंधन के लिए रियल-टाइम सूचना प्रणाली और फोरकास्टिंग, तथा जल प्रबंधन में एआई और डिजिटल ट्विन जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी जोर दिया। हफीजुल हसन बुधवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित दो दिवसीय जल जीवन मिशन विभागीय सम्मेलन 2026 के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। अनुभवों का आदान-प्रदान देश की जल सुरक्षा को मजबूत करेगा यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.