जमशेदपुर, जून 6 -- पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा स्थापित आधा दर्जन से ज्यादा सोलर संचालित जलमीनार महीनों से खराब पड़े हैं। इससे करीब 180 से अधिक परिवार गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय स्तर पर मरम्मत की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत अंतर्गत जारकी टोला में जलमीनार एक माह से बंद है, जिससे 25 परिवार प्रभावित हैं। यहां कोई अन्य सरकारी जल स्रोत नहीं होने से लोग निजी चापाकलों पर निर्भर हैं। गुरुवार को महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर जलमीनार के सामने प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- खराब पड़े चापाकल व जलमीनार की मरम्मत की मांग कुईयानी पंचायत के आमटांड़ टोला में भी एक माह से जलमीनार खराब है, जिससे 30 परिवार परेशान हैं...