जमशेदपुर, मार्च 21 -- पटमदा: पटमदा बाजार, बेलटांड़, दुआरीडीह, तिलाबनी, कुमीर, कमलपुर एवं बारियादा सहित आसपास के गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे बेलटांड़ स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अकीदत और शांति के साथ अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में भाईचारे और खुशी का माहौल देखने को मिला। त्योहार को लेकर इलाके में खासा उत्साह रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और विभिन्न स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई थी, जिससे हमेशा की तरह इस बार भी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। वहीं बोड़ाम थाना क्षेत्र के रसिकनगर मस्जिद और पोखरिया ईदगाह समेत अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की। इस दौरान बच्चों के बीच ईदी बांटने की परंपरा भी निभाई गई, जिससे उनकी ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.