जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत 15 मई से प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर पटमदा प्रखंड कार्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें जनसंख्या, लिंगानुपात, आयु, धर्म, आर्थिक गतिविधियां, आवास, प्रवसन तथा परिसीमन जैसे अहम पहलुओं का महत्व समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश के नीति निर्धारण और योजनाओं के निर्माण का आधार होते हैं। इसी के आधार पर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की योजनाएं तैयार करती है। अंचलाधिकारी ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और दिए गए निर्देशों का अध्ययन करें। यह भी पढ़ें- जनगणना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.