जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना, उन्नत भारत अभियान एवं एमजीएम ब्लड बैंक ने सहयोग किया। तेज धूप के बावजूद युवाओं में उत्साह देखने को मिला। 2 महिला समेत 82 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज सचिव चंद्रशेखर टुडू, समाजसेवी विक्टर सोरेन, प्राचार्य कृष्णपद महतो सहित अन्य अतिथियों ने किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न संस्थाओं द्वारा रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। सचिव टुडू ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराना है। शिविर की सफलता में कॉलेज परिवार, समाजसेवी संगठनों एवं स्थानीय लोगों का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- तेंतलापोड़ा के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रह यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.